एनआईए ने कई राज्यों में फैले हथियार तस्करी मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया

एनआईए ने कई राज्यों में फैले हथियार तस्करी मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया

एनआईए ने कई राज्यों में फैले हथियार तस्करी मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया
Modified Date: December 17, 2025 / 09:57 pm IST
Published Date: December 17, 2025 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बिहार से शुरू होकर उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों में फैले अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के एक मामले के मुख्य सरगना को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पटना निवासी कमलकांत वर्मा उर्फ ​​अंकल जी इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 11वां आरोपी है।

एनआईए की जांच में पता चला है कि कमलकांत ने हरियाणा और अन्य स्थानों के विभिन्न आग्नेयास्त्र कारखानों से अवैध रूप से गोला-बारूद खरीदने वाले गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि गोला-बारूद की तस्करी उत्तर प्रदेश में की गई और वहां से इसे बिहार और देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाया गया।

कमलकांत की गिरफ्तारी एनआईए द्वारा उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में 23 स्थानों पर की गई छापेमारी के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसके परिणामस्वरूप चार अन्य आरोपियों रवि रंजन, शशि प्रकाश, विजय कालरा और कुश कालरा को गिरफ्तार किया गया था।

चार दिसंबर को की गई छापेमारी के दौरान कई हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किये गये थे।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में