हरियाणा में कोविड-19 के नौ नये मामले, एक मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के नौ नये मामले, एक मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के नौ नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: September 25, 2021 11:14 pm IST

चंडीगढ़, 25 सितंबर (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के नौ नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,805 हो गयी जबकि इस दौरान एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,810 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

कुरुक्षेत्र में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

संक्रमण के नये मामलों में गुरुग्राम जिले के छह मरीज शामिल हैं। बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 102 है।

हरियाणा में अब तक कुल 7,60,663 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.68 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में