नौ राज्यों ने ‘एक देश एक राशन कार्ड’ प्रणाली को लागू किया: वित्त मंत्रालय

Ads

नौ राज्यों ने ‘एक देश एक राशन कार्ड’ प्रणाली को लागू किया: वित्त मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - December 9, 2020 / 10:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) देश के नौ राज्यों ने ‘एक देश एक राशन कार्ड’ प्रणाली को लागू किया है, जिसके तहत केंद्र सरकार ने उन्हें 23,523 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाने की इजाजत दी है।

पढ़ें- MSP खत्म नहीं होगा! केंद्र सरकार ने किसानों को भेजा प्रस्ताव.. होंगे ये बदलाव

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि जिन राज्यों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) सुधारों को सफलतापूर्वक लागू किया है, उनमें आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक इस योजना का सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है, जो कर्ज की विशेष सुवधा के माध्यम से 4,851 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधारी ले सकेगा। इसके बाद कर्नाटक को 4,509 करोड़ रुपये और गुजरात 4,352 करोड़ रुपये अतिरिक्त उधारी जुटाने का विकल्प मिलेगा।

पढ़ें- फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियों के नियमन की याचिका, दिल्ली HC ने केंद्र .

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाला खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग यह प्रमाणित करने के लिए नोडल विभाग है कि किसी राज्य ने इस सुधार के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा किया है।

बयान में कहा गया कि अतिरिक्त उधारी पाने के योग्य बनने के लिए राज्यों को 31 दिसंबर 2020 तक सुधारों को पूरा करना होगा और साथ ही उम्मीद जताई गई कि इस समयसीमा तक कई अन्य राज्य भी सुधार को पूरा कर लेंगे।

पढ़ें- ‘आप’ ने केजरीवाल के आवागमन पर अब भी ‘प्रतिबंध’ होने का किया दावा, द…