नोएडा : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
नोएडा : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
नोएडा (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के एक गांव में 26 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना दादरी थाना क्षेत्र के डाबरा गांव की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली नीलम की मंगलवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
उन्होंने बताया कि मृतका की कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
भाषा सं मनीषा जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


