Non Vegetarian Thali Cost: जुलाई में बढ़ा खाने का खर्च, वेज से ज्यादा नॉनवेज थाली हुई महंगी, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Ads

Non Vegetarian Thali Cost: जुलाई में बढ़ा खाने का खर्च, वेज से ज्यादा नॉनवेज थाली हुई महंगी, सामने आई चौंकाने वाली वजह

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 11:02 AM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 11:02 AM IST

Non Vegetarian Thali Cost | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • शाकाहारी थाली 4% महंगी
  • मांसाहारी थाली 9% महंगी
  • आलू और टमाटर सस्ते

मुंबई: Non Vegetarian Thali Cost घर पर तैयार शाकाहारी थाली की लागत जुलाई में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़ गई, जबकि मांसाहारी थाली नौ प्रतिशत महंगी हो गई। मुख्य रूप से प्याज, खाद्य तेल, रसोई गैस और चिकन की कीमतें बढ़ने से इनके दाम में बढ़ोतरी हुई। क्रिसिल इंटेलिजेंस की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट से पता चला कि जुलाई में शाकाहारी थाली की औसत लागत बढ़ने का कारण प्याज के दाम में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि खाद्य तेल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में क्रमशः 11 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Non Vegetarian Thali Cost मांसाहारी थाली के मामले में प्याज और गैस की महंगाई के साथ ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में 14 प्रतिशत की वृद्धि ने भी इसे अधिक महंगा बना दिया। मांसाहारी थाली की कुल लागत में लगभग आधा हिस्सा चिकन का होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं क्योंकि बाजार में पुराने स्टॉक के महंगे प्याज की आपूर्ति हुई। इसके अलावा, मार्च-अप्रैल में महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल और भंडारण प्रभावित होने से भी आपूर्ति पर असर पड़ा।

खाद्य तेल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि का कारण आपूर्ति में बाधाएं और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते ऊर्जा कीमतों में तेजी बताया गया। हालांकि, आलू और टमाटर की कीमतों में गिरावट आने से थाली की लागत में बढ़ोतरी कुछ हद तक कम रही। आलू के दाम सालाना आधार पर 12 प्रतिशत और टमाटर के दाम दो प्रतिशत घटे। बेहतर उत्पादन और अधिक बुवाई रकबे के कारण आलू सस्ता हुआ, जबकि टमाटर की कीमतें देरी से बुवाई और जुलाई में अधिक आवक के चलते नियंत्रित रहीं।

मासिक आधार पर, जुलाई में शाकाहारी थाली की लागत जून के मुकाबले दो प्रतिशत बढ़ी। इसका मुख्य कारण प्याज की कीमतों में 23 प्रतिशत उछाल और आलू के दाम में चार प्रतिशत बढ़ोतरी रही। हालांकि, टमाटर के दाम में एक प्रतिशत की गिरावट और अन्य वस्तुओं की स्थिर कीमतों ने बढ़ोतरी को सीमित रखा। वहीं, मांसाहारी थाली की लागत जून के मुकाबले लगभग स्थिर रही, क्योंकि ब्रॉयलर चिकन के दाम में अनुमानित दो प्रतिशत की कमी ने अन्य सामग्री की महंगाई के असर को संतुलित कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

जुलाई में शाकाहारी थाली कितनी महंगी हुई?

सालाना आधार पर 4% और मासिक आधार पर 2%।

मांसाहारी थाली की लागत क्यों बढ़ी?

प्याज और गैस की महंगाई के साथ चिकन की कीमतों में 14% वृद्धि।

कौन सी वस्तुएं सस्ती हुईं?

आलू (12% सस्ता) और टमाटर (2% सस्ता)।

शीर्ष 5 समाचार