अब 51 रुपए प्रति लीटर मिलेगा डीजल, लोगों को जल्द मिल सकती है राहत

अब 51 रुपए प्रति लीटर मिलेगा डीजल, लोगों को जल्द मिल सकती है राहत

अब 51 रुपए प्रति लीटर मिलेगा डीजल, लोगों को जल्द मिल सकती है राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 11, 2019 2:32 pm IST

नई दिल्ली: पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती ​कीमत भारत सहित दुनिया के कई देशों के मुसीबत बनी हुई है। लेकिन अब इस समस्या से जल्द ही लोगों को निजात मिलने वाली है। दरअसल सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने होटलों और रेस्टॉरेंट में इस्तेमाल हो चुके तेलों का इस्तेमाल कर बायोडीजल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि भारत में 80 प्रतिशत तेल का आयात किया जाता है।

Read More: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर हो सकता है आतंकी हमला, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

इस टैक्निक के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने देश के 100 शहरों में इस्तेमाल हो चुके खाना पकाने के तेल से बने बायोडीजल खरीदने के लिए शनिवार को एक प्रोग्राम की शुरुआत की है।

Read More: रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की दोहरी खुशियां, बहनों में तिरंगा राखी का क्रेज

बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने औपचारिक तौर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस योजना के तहत तीनों तेल मार्केटिंग कंपनियां होटल, रेस्टॉरेंट में इस्तेमाल हो चुके तेल से बायो​डीजल बनाने का प्लांट लगाने के लिए आमंत्रित करेगी।

Read More: राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान, पाकिस्तान ने बार्डर पर गड़बड़ करने की कोशिश की तो ..हम पाकिस्तान के अंदर मिलेंगे

51 रुपए होगी कीमत
शुरुआत में तेल मार्केटिंग कंपनियां इस प्रकार बायोडीजल को 51 रुपए प्रति लीटर की तय दर से खरीदेंगी। दूसरे साल में उसे बढ़ाकर 52.7 रुपये एवं तीसरे वर्ष में 54.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया जाएगा।

Read More: ऐक्ट्रेस ने बेटी की हत्या कर खुद को लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात…देखिए

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/iOmsWupIH8k” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"