हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,700 के पार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,700 के पार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,700 के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: September 8, 2020 11:07 am IST

शिमला, आठ सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 58 हो गई। वहीं स‍ंक्रमण के 43 नए मामले सामने जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,704 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मौतें शिमला जिले में हुईं।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि राज्य में अभी कोविड-19 के 2,267 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि 43 नए मामलों में से 20 मामले हमीरपुर, सात-सात सोलन और शिमला, पांच बिलासपुर और चार मामले कांगड़ा के हैं।

जिंदल ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 5,366 मरीज ठीक हो चुके हैं और 11 मरीज राज्य से बाहर चले गये हैं।

भाषा शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में