Odisha Crime News: स्कूली छात्रा को शादीशुदा युवक ने किया प्रपोज, नहीं कहा तो दे दी ये खौफनाक सजा, पूरा मामला जान दहल जाएगा दिल

Ads

स्कूली छात्रा को शादीशुदा युवक ने किया प्रपोज, नहीं कहा तो दे दी ये खौफनाक सजा, Odisha Crime News: Teenage Schoolgirl Burnt Alive After Rejecting Love Proposal

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 12:01 AM IST

भद्रक: Odisha Crime News: ओडिशा के भद्रक जिले में 22 वर्षीय एक विवाहित युवक ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा के शरीर पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना भद्रक जिले के धामनगर ब्लॉक के धुसुरी थाना क्षेत्र के फतेपुर में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान धमघाटपुर गांव निवासी दिलीप जेना के रूप में हुई है।

Odisha Crime News: पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से ही एक अन्य महिला से विवाहित है और वह छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और जब लड़की ने बार-बार उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो आरोपी ने स्कूल जाते समय रास्ते में उसे कथित तौर पर रोक लिया, उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसे धुसुरी पुलिस के हवाले कर दिया।

अदालत में किया जाएगा पेश (Odisha Crime News)

धुसुरी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सुदर्शन बाग ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। उन्होंने बताया, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।”

इन्हें भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार