Jagannath Temple Explosion Threat: महिला ने I Love You का नहीं दिया जवाब, ठनका लड़के का माथा, देश के इस मशहूर मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

Ads

महिला ने I Love You का नहीं दिया जवाब, ठनका लड़के का माथा, Odisha Jagannath Temple Explosion Threat News

  •  
  • Publish Date - January 22, 2026 / 02:51 PM IST,
    Updated On - January 22, 2026 / 05:05 PM IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर दी धमकी
  • जगन्नाथ मंदिर और शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
  • आरोपी गिरफ्तार, मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पुरी: Jagannath Temple Explosion Threat ओडिशा के पुरी जिले में 30 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने वाली महिला के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और जगन्नाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरी के ही निवासी प्रतीक मिश्रा को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Jagannath Temple Explosion Threat मिश्रा ने 11 जनवरी को उस महिला के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया, जिसने हाल ही में उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकराया था। इसके बाद उसने मंदिर और शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को उड़ाने और बीजू जनता दल (बीजद) के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया पर हमला करने की धमकी वाला पोस्ट डाला। मिश्रा ने अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसका मकसद महिला को इस मामले में फंसाना था।

मंदिर के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने कहा कि पोस्ट की सूचना मिलने के बाद मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा ‘‘मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों की उचित जांच की जा रही है।’’ इस बीच बीजद के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया ने दावा किया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला था, जिसमें 10 लाख रुपये की मांग की गई और उनसे सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी किसने दी थी?

पुरी निवासी 30 वर्षीय युवक प्रतीक मिश्रा ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए धमकी दी थी।

आरोपी ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट क्यों बनाया था?

आरोपी ने अपने प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने वाली महिला को फंसाने के इरादे से उसके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया था।

धमकी के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जगन्नाथ मंदिर व आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी।

क्या किसी नेता को भी धमकी दी गई थी?

हां, बीजद के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया पर हमला करने की धमकी दी गई थी।

क्या मंदिर में श्रद्धालुओं की जांच की जा रही है?

जी हां, मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी भक्तों की सघन जांच की जा रही है।