अधिकारियों को हटा दिया गया, धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया गया: राहुल गांधी

अधिकारियों को हटा दिया गया, धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया गया: राहुल गांधी

अधिकारियों को हटा दिया गया, धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया गया: राहुल गांधी
Modified Date: June 2, 2026 / 08:32 pm IST
Published Date: June 2, 2026 8:32 pm IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के चेयरमैन और सचिव के तबादले के बाद मंगलवार को कहा कि यह मामले पर पर्दा डालने की कोशिश है क्योंकि अधिकारियों को हटा दिया गया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री को बर्ख़ास्त किया जाए और स्वतंत्र न्यायिक जाँच हो।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सीबीएसई चेयरमैन का तबादला, सीबीएसई सचिव का तबादला, एक-सदस्यीय “जाँच” समिति गठित। और असल ज़िम्मेदार, धर्मेंद्र प्रधान सुरक्षित।’

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को हटा दिया गया और मंत्री को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि यह जवाबदेही नहीं, बल्कि यह यह मामले पर पर्दा डालने की कोशिश है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारी मांग आज भी वही है कि शिक्षा मंत्री को बर्ख़ास्त किया जाए और स्वतंत्र न्यायिक जाँच हो। ये मांगें कोई मोदी सरकार की एक महीने पुरानी अंदरूनी फ़ाइल नहीं जो यूं ही भुला दी जाए।’

उनका कहना है कि अगर प्रधानमंत्री को 18.5 लाख सीबीएसई छात्रों की परवाह होती, धर्मेंद्र प्रधान कब के हटाए जा चुके होते।

भाषा हक माधव

माधव


लेखक के बारे में