उत्तरकाशी में कार पर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
उत्तरकाशी में कार पर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
उत्तरकाशी, 12 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को पहाड़ी से अचानक बोल्डर (पत्थर का बड़ा टुकड़ा) गिरने से एक कार उसकी चपेट में आ गई जिससे उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने यहां बताया कि ओरछा बैंड के समीप सुबह हुई घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल भी हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल ने कार में फंसे चालक का शव बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बोल्डरों की चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार बड़कोट से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी और उसमें कुल तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बोल्डर गिरता देख दो लोग समय रहते कार से निकल गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आयीं।
मृतक की पहचान 54 वर्षीय वाहन चालक पुष्कर सिंह मलुड़ा के रूप में हुई है। मलुड़ा उत्तरकाशी जिले के भड़कोट गांव के निवासी थे।
भाषा सं दीप्ति
संतोष
संतोष

Facebook


