तमिलनाडु के थेनी में पटाखा निर्माण इकाई में हुआ विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत

Ads

तमिलनाडु के थेनी में पटाखा निर्माण इकाई में हुआ विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 04:58 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 04:58 PM IST

थेनी (तमिलनाडु), 25 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के थेनी में कुमबुम के पास स्थित एक लाइसेंसी पटाखा निर्माण इकाई में शनिवार सुबह हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे कस्बे के बाहरी इलाके में स्थित इकाई में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विस्फोट उस समय हुआ जब मजदूर पटाखे बनाने के लिए रसायनों को मिला रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए सरकारी थेनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता सुरेश

सुरेश