विपक्ष ने राम मंदिर मामले, एथनॉल, छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की: गौरव गोगोई

Ads

विपक्ष ने राम मंदिर मामले, एथनॉल, छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की: गौरव गोगोई

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 03:25 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 03:25 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने रविवार को कहा कि विपक्ष ने सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान अयोध्या स्थित राम मंदिर ‘‘चंदा चोरी’’, एथनॉल, छात्रों से जुड़े मुद्दों और मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई केंद्रीय मंत्री और विपक्षी नेता शामिल हुए।

बैठक में शामिल होने के बाद गोगोई ने कहा कि सरकार ने सत्र के लिए कई विधेयक सूचीबद्ध किए हैं, लेकिन सदन में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जानी चाहिए।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इन मुद्दों को उठाया और संसद में इन पर चर्चा की मांग की। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदे की चोरी का है। सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। हम छात्रों के प्रदर्शन भी देख रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी नैतिक जिम्मेदारी नहीं ले रहा है।’’

गोगोई ने कहा कि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहा है, जबकि सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे एथेनॉल का मुद्दा हो, छात्रों के मुद्दे हों, ‘सदन की चोरी’ हो, मणिपुर का मुद्दा हो या मंदिर में चोरी का मामला… अगर सरकार इन मुद्दों से भागती है, तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।’’

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप