Owaisi On Giriraj Singh | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Owaisi On Giriraj Singh केंद्रीय कपड़ा मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की है। (Giriraj Singh Statement) उनके इस बयान को लेकर अब राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह पर तीखा हमला किया है।
Owaisi On Giriraj Singh दरअसल, केंद्रीय कपड़ा मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘आज नहीं तो कल, ओवैसी भी यह स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं।’ जिसके बाद अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा हमला किया है।
आज नहीं तो कल, ओवैसी भी यह स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं।
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) May 16, 2026
Owaisi Latest Statement गिरिराज सिंह के इस बयान पर अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा पलटवार (Owaisi Reaction News) किया है। ओवैसी ने इस बयान पर सीधे प्रतिक्रिया देने के बजाय कपड़ा उद्योग से जुड़े मुद्दों को उठाया और टेक्सटाइल सेक्टर की परेशानियों पर ध्यान दिलाया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘सर @TexMinIndia क्या आपको पता है कि यार्न की कीमतों में भारी बढ़ोतरी वाराणसी, सूरत, मालेगांव, मुबारकपुर आदि के MSMEs और माइक्रो पावरलूम बुनकरों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। इसके कारण यूनिट्स बंद हो रही हैं और बेरोज़गारी बढ़ रही है। क्या आप एक मंत्री के रूप में कॉटन यार्न के निर्यात पर रोक लगा सकते हैं और रॉ कॉटन पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म कर सकते हैं? फैब्रिक्स और RMG एक्सपोर्ट्स के लिए इस सेक्टर को incentives की आवश्यकता है। क्या @narendramodi सरकार चीन पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा सकती है? आप सरकार में हैं, पावरलूम सेक्टर को बचाइए। अपने शपथ ग्रहण को याद रखिए, और “शुद्ध अंतःकरण” शब्द को भी याद रखिए।
सर @TexMinIndia क्या आपको पता है कि यार्न की कीमतों में भारी बढ़ोतरी वाराणसी, सूरत, मालेगांव, मुबारकपुर आदि के MSMEs और माइक्रो पावरलूम बुनकरों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। इसके कारण यूनिट्स बंद हो रही हैं और बेरोज़गारी बढ़ रही है।
क्या आप एक मंत्री के रूप में कॉटन यार्न के… https://t.co/2N4MZfNuAg
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 16, 2026