जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान ने सीमा पर चौकियों, बस्तियों को बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान ने सीमा पर चौकियों, बस्तियों को बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान ने सीमा पर चौकियों, बस्तियों को बनाया निशाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 3, 2020 8:17 am IST

जम्मू, तीन नवम्बर (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच जगह रात भर सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया और गोलीबारी की। भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के हीरानगर सेक्टर में रात पौने दस बजे चंडमा, फकीरा, लोंदी, सतपाल और करोल कृष्णा को निशाना बनाया। सुबह चार बजकर 25 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

भारत को गोलीबारी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

गोलीबारी से हालांकि सीमावासियों में तनाव उत्पन्न हो गया था, जिन्होंने पूरी रात जमीन के नीचे बंकर में बिताई।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में