फिरोजपुर, 29 अक्टूबर (भाषा) पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से गोलीबारी करने पर यह भागकर फिर से पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस अज्ञात ड्रोन को लक्ष्य करके बीएसएफ जवानों ने कम से कम 18 चक्र गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बीएसएफ ने इसके पहले 27 अक्टूबर की रात हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा फिरोजपुर सेक्टर में बरामद किया था। बीएसएफ जवानों ने भारत-सीमा के पास से एक बैग बरामद किया था जिसमें छह एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल और 200 कारतूस थे।
भाषा संतोष माधव
माधव