Passport Fees Hiked Notification: अब पासपोर्ट बनवाने में छूट जायेंगे आपके पसीने!.. सरकार ने 60% से ज्यादा बढ़ाई फीस, आप भी देखें विदेश मंत्रालय का ये नोटिफिकेशन..

Ads

Passport Fees Hiked Notification: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क बढ़ाया, एक जुलाई से नई फीस लागू होगी, तत्काल सेवा भी महंगी होगी।

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 12:00 AM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 12:01 AM IST

Passport Fees Hiked Notification || Image- Symbolic File

HIGHLIGHTS
  • एक जुलाई से पासपोर्ट की नई शुल्क दरें लागू।
  • सामान्य और तत्काल दोनों सेवाओं की फीस बढ़ी।
  • आठ वर्ष तक के बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को छूट।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में बदलाव करते हुए पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी है। (Passport Fees Hiked Notification) नया फीस रेट 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानिए नई पासपोर्ट फीस

36 पन्नों वाले नए या पुनः जारी होने वाले पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, इसी श्रेणी के तत्काल (Tatkal) पासपोर्ट की फीस 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी गई है।

60 पन्नों वाले नए या पुनः जारी होने वाले पासपोर्ट के लिए अब 3,500 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 2,000 रुपये था। (Passport Fees Hiked Notification) वहीं, इस श्रेणी के तत्काल पासपोर्ट की फीस 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बच्चों और सीनियर सिटिजंस को मिलेगी छूट

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 8 वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नए पासपोर्ट के आवेदन पर 10 प्रतिशत शुल्क छूट मिलेगी। हालांकि, यह छूट पासपोर्ट के री-इश्यू पर लागू नहीं होगी। सरकार ने बताया कि सामान्य पासपोर्ट की वैधता 10 वर्ष होगी। वहीं, 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों को जारी पासपोर्ट की वैधता 5 वर्ष या 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, रहेगी।

पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं

विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय पासपोर्ट केवल यात्रा का दस्तावेज है। इसे भारतीय नागरिकता का अंतिम या निर्णायक प्रमाण नहीं माना जाएगा। (Passport Fees Hiked Notification) मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट का मुख्य उद्देश्य विदेश यात्रा की अनुमति देना और विदेश में व्यक्ति की पहचान स्थापित करना है।

इन्हें भी पढ़ें:

होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया

पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद

पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’

मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार

Q1. नई पासपोर्ट शुल्क दरें कब से लागू होंगी?

उत्तर: केंद्र सरकार की संशोधित शुल्क दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

Q2. क्या तत्काल (Tatkal) पासपोर्ट की फीस भी बढ़ी है?

उत्तर: हां, सामान्य पासपोर्ट के साथ तत्काल सेवा की फीस भी बढ़ाई गई है।

Q3. किन लोगों को पासपोर्ट शुल्क में छूट मिलेगी?

उत्तर: आठ वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को नई पासपोर्ट आवेदन फीस पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।