लोग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लें : प्रधानमंत्री मोदी
लोग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लें : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव है और यह देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा देता है।
‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 2022 में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब एक सालाना राष्ट्रीय परंपरा बन गया है, जिसमें करोड़ों नागरिक हर स्वतंत्रता दिवस पर स्वेच्छा से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है। आइए, हम हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस साल की यह पहल राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को समर्पित हैं, और वह भी ऐसे समय में जब देश इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहा है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026, छह अगस्त को शुरू किया गया था और यह नौ अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश में मनाया जाएगा।
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


