Petrol-Diesel Price Today: आज फिर बढ़े दाम, पांच दिन में 3.20 रुपये लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Ads

Petrol-Diesel Price Today: इस तरह पांच दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है

  •  
  • Publish Date - March 26, 2022 / 07:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

Petrol-Diesel Today Rate

नई दिल्ली। Petrol-diesel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर जारी है। आज भी तेल के दामों में इजाफा हुआ है। ​सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इस तरह पांच दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: अनिल अंबानी ने R-इंफ्रा और रिलायंस पावर से दिया इस्तीफा, हटे निदेशक के पद से

जिसके बाद अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.61 और डीलज के लिए लोगों को प्रति लीटर 89.87 रुपए देने होंगे। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें:  वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतारकर रईसजादों को ऐसे फंसातीं है हसिनाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ​वीडियो

Petrol-diesel Price Today : दाम बढ़ने का बड़ा कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बताया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ा है। आज सुबह 6 बजे जारी हुए नए कीमतों के अनुसार अब देश के प्रमुख शहरों में तेल के दाम में बदलाव हो गया है।

यह भी पढ़ें: सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेश बघेल से की मुलाकात, 2 घंटे तक चली बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव 113.35 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं, जबकि एक लीटर डीजल 97.55 रुपये में बिक रहा है। देश के एक और महानगर कोलकाता में पेट्रोल 108.02 रुपये प्रति लीटर व डीजल 93.01 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसके अलावा, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.43 रुपये प्रति लीटर व डीजल की 94.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़ें: इस जनपद पंचायत अध्यक्ष को गंवानी पड़ी कुर्सी, पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है आप एक SMS के जरिए कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: मामा का महामंथन.. चुनावी मोड में मध्यप्रदेश! क्या है शिवराज सरकार के महामंथन के सियासी मायने?