पिनराई विजयन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Ads

पिनराई विजयन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 20 मई (भाषा) माकपा नेता पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में 76 वर्षीय विजयन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया था।

विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ के नेता कोविड-19 की वजह से समारोह में शामिल नहीं हुए।

केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को सरकार को निर्देश दिया था कि महामारी के मद्देनजर समारोह में सीमित संख्या में लोग भाग लें।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश