PM मोदी ने की लॉकडाउन 4.0 की घोषणा, बोले नए रंग रूप में होगा नया लॉकडाउन, 18 मई से पहले मिलेगी जानकारी

PM मोदी ने की लॉकडाउन 4.0 की घोषणा, बोले नए रंग रूप में होगा नया लॉकडाउन, 18 मई से पहले मिलेगी जानकारी

PM मोदी ने की लॉकडाउन 4.0 की घोषणा, बोले नए रंग रूप में होगा नया लॉकडाउन, 18 मई से पहले मिलेगी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 12, 2020 3:10 pm IST

नईदिल्ली। पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना लंबे समय तक रहेगा इसलिए लॉकडाउन 4 भी होगा लेकिन ये नए रंग रूप में होगा। इसकी विस्तृत सूचना 18 मई के पहले गाइडलाइन जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का संबोधन : कोरोना संकट से हमे बचना भी..लड़ना भी और आगे बढ़ना भी है’, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Watch Live: देश को संबोधित कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी…

पीएम मोदी ने कहा वैज्ञानिक बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारी जिंदगी का हिस्सा बना रहेगा लेकिन हम अपनी जिंदगी को इस तक ही नहीं सिमटने देंगे हम मास्क पहनेंगे और दो गज दूरी का पालन करेंगे लेकिन लक्ष्यों को प्रभावित नहीं होने देंगे पीएम मोदी ने कहा जो हमारे बस में है, जो हमारे नियंत्रण में है, वही सुख है, आत्म निर्भरता हमें सुखी करने के साथ सशक्त भी करती है. 21वीं सदी का भारत का संकल्प भारत को आत्मनिर्भर बनाने से ही पूरा होगा ।

ये भी पढ़ें:  PM मोदी ने की लॉकडाउन 4.0 की घोषणा, बोले नए रंग रूप में होगा नया लॉकडाउन, 18 मई से पहले मिलेगी जानकारी


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com