प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सड़क हादसे पर शोक जताया, प्रभावितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सड़क हादसे पर शोक जताया, प्रभावितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 08:29 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुए एक सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

टिहरी जिले के चंबा इलाके में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में जानमाल की हानि बेहद दुखद है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से कामना है कि घायल यथाशीघ्र स्वस्थ हो जाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश