मन की बात में पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर, मध्यप्रदेश की ‘किताबों वाली दीदी’ का किया जिक्र

Ads

मन की बात में पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर, मध्यप्रदेश की 'किताबों वाली दीदी' का किया जिक्र

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 08:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का यह 70वां संस्करण रहा। पीएम मोदी ने मन की बात में देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि घर में एक दिया सैनिकों के लिए जलाएं, पीएम मोदी ने देश को दशहरे की बधाई देते हुए लोगों को त्योहारों के दौर में मर्यादा में रहना है। पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि – इस बार त्योहारों पर स्वदेशी उत्पाद खरीदें। खरीददारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। वोकल फॉर लोकल के लिए हमें जागरुक रहना है। सारा देश जवानों के साथ है। सैनिकों के लिए एक दिया घर में जलाएं।

ये भी पढ़ें- चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा उम्मीवार को गोली मारकर उतारा मौत के …

पीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र से युवा भी जुड़ने लगे हैं। कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं। कृषि कानूनों से कंपनियों को अच्छा फायदा हो रहा है। नए कृषि कानूनों से कृषि क्षेत्र में नई संभवनाएं पैदा हो रही हैं।

मन की बात में पीएम मोदी ने देश की प्रतिभाओं का भी जिक्र किया, पीएम ने बताया कि पुलवामा का ऊखु पेंसिल के पुलवामा के लोगों ने कुछ नया करने की ठानी है। पेंसिल की लकड़ी में पुलवामा की अपनी पहचान है। कश्मीर घाटी 90 प्रतिशत पेंसिल की लकड़ी की पूर्ति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का पुलवामा पूरे देश को पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी पूरे देश की करीब करीब 90 फीसदी पेंसिल स्लेट की मांग की पूरा करता है और इसमें पुलवामा की हिस्सेदारी है। पीएम ने कहा कि एक समय में देश को पेंसिल की लकड़ी विदेशों से मंगानी पड़ती थी, लेकिन पुलवामा हमें इस मामले में आत्मनिर्भर बना रहा है।

ये भी पढ़ें- कल पीएम मोदी देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, सुबह 11 बजे होगा 70व…

पीएम मोदी मध्य प्रदेश की रहने वाली ऊषा देवी का जिक्र किया है, जिन्हें बच्चे किताबों वाली दीदी का जिक्र किया। उनके द्वारा शुरू की गई लाइब्रेरी की तारीफ की है। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि भारत का योग, आध्यात्म और मलखंब जैसे खेल विदेशों में प्रसिद्ध हो रहे हैं। भारत में प्राचीन कालीन से ऐसे खेल रहे हैं, जो हमारे मानसिक विकास को एक नए स्तर तक ले जा सकते हैं। मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह इंटरनेट पर जाकर इसे जरूर देखें। भारत के कई खेलों का विकास असाधारण विकास हुआ है।

पीएम मोदी ने बाराबंकी की सुमन देवी का जिक्र करते हुए कहा कि वह खादी मास्क बनाकर स्वदेशी की मुहिम से जुड़ी हुई हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में खादी का जिक्र करते हुए कहा कि खादी हमारी सादगी की पहचान रही है, लेकिन हमारी खादी आज इको फ्रेंडली फैब्रिक के रूप में जानी जा रही है ये बॉडी फ्रेंडली फैब्रिक भी है। प्रधानमंत्री ने मेक्सिको के शहर ओहाका का जिक्र किया और कहा कि वहां की खादी ओहाका खादी के नाम से प्रसिद्ध है। पीएम ने कहा कि ओहाका का एक युवक मार्क ब्राउन गांधी जी से इतना प्रभावित हुआ कि वे मेक्सिको में जाकर खादी का काम शुरू करने लगे।

ये भी पढ़ें- चुनावी हिंसा में 3 की मौत, विधायक प्रत्याशी और उनके समर्थक की गोली .

पीएम मोदी ने कहा कि हमें यूनिटी और इम्यूनिटी पर फोकस रखना होगा। स्थानीय खाद्य उत्पादों पर फोकस करके हम अपनी इम्यूनिटी के साथ ही यूनिटी को भी बढ़ा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा देश एक है, लेकिन ऐसी ताकतें भी हैं जो हमारे मन में संदेह का बीज बोने की कोशिश करती रही है। देश ने ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की एकता का प्रचार प्रसार करने वाली वेबसाइट ekbharat gov वेबसाइट देखने को कहा।

 

 

 

ताजा खबर