PM Modi Free Online Coaching : अब कोचिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर! घर बैठे मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन तैयारी की सुविधा, इन्हें मिलेगा सीधा फायदा

Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से युवाओं के लिए राष्ट्रव्यापी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य UPSC, NEET, JEE, SSC और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की महंगी कोचिंग फीस का बोझ कम करना और छोटे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को घर बैठे बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 05:50 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 07:05 AM IST

PM Modi Free Online Coaching / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • UPSC, NEET, JEE, SSC और बैंकिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को फायदा।
  • महंगी कोचिंग फीस से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद।
  • छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण गाइडेंस का मौका।

नई दिल्ली : PM Modi Free Online Coaching: प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, NEET, JEE, SSC और बैंकिंग) की तैयारी करने वाले छात्रों और उनके परिवारों के लिए कोचिंग की भारी-भरकम फीस हमेशा से एक बड़ी आर्थिक चिंता रही है। इसे ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की।

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार

प्रधानमंत्री ने बताया कि कोचिंग के बढ़ते खर्च और प्रतिस्पर्धा के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। Latest News Pm Modi कई बार छात्रों को बेहतर गाइडेंस के लिए घर से दूर बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार देश के मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों के बड़े नेटवर्क को जोड़कर एक राष्ट्रव्यापी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार करेगी। हालांकि, इस योजना के लिए पात्रता नियम, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज या आवेदन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत गाइडलाइंस सरकार द्वारा बाद में जारी की जाएंगी।

माध्यम वर्गीय परिवार को होगा फायदा

सरकार की यह अनूठी पहल न केवल मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम करेगी, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को भी अपने घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अवसर प्रदान करेगी। विस्तृत दिशानिर्देश जारी होने के बाद छात्र इस योजना से जुड़ी आगे की प्रक्रिया जान सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग किन परीक्षाओं के लिए होगी?

घोषणा में UPSC, NEET, JEE, SSC और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क की बात कही गई है।

क्या आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है?

अभी पात्रता, आयु सीमा, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।

इस योजना से किसे सबसे ज्यादा फायदा होगा?

गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्रों के साथ-साथ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।