PM Modi Plays Football: PM मोदी का नीली जर्सी में दिखा खास अंदाज, बच्चों संग खेला फुटबॉल, गोल करने के बाद किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो..

Ads

PM Modi Plays Football: PM मोदी का नीली जर्सी में दिखा खास अंदाज, बच्चों संग खेला फुटबॉल, गोल करने के बाद किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो..

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 10:50 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 12:46 PM IST

PM Modi Plays Football | Photo Credit: PM Modi X

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने सिक्किम में युवाओं के साथ फुटबॉल खेला
  • उन्होंने इसे ‘‘ऊर्जा देने वाला’’ सत्र बताया
  • दौरे में 50वें स्थापना दिवस समारोह और 4,000 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण शामिल

गंगटोक: PM Modi Plays Football सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह यहां कुछ लड़कों एवं लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला और इसे ‘‘ऊर्जा देने वाला’’ सत्र बताया। मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

PM Modi Plays Football प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है। इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सचमुच ऊर्जा देने वाला रहा।’’ मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जिसकी पृष्ठभूमि में लोक भवन की इमारत दिखाई दे रही है।

बता दें कि अपने 2 दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान पीएम मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे। पीएम मोदी 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

पीएम मोदी ने सिक्किम में क्या किया?

उन्होंने युवाओं के साथ फुटबॉल खेला और इसे ऊर्जा देने वाला अनुभव बताया।

यह कार्यक्रम कहाँ हुआ?

यह कार्यक्रम गंगटोक में हुआ, लोक भवन की पृष्ठभूमि में तस्वीरें भी ली गईं।

पीएम मोदी सिक्किम दौरे पर क्यों आए हैं?

वे सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं।