PM Modi Speech Rajya Sabha
नई दिल्लीः PM Modi Speech in Rajya Sabha प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को राज्यसभा में पहुंचे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा, धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। देश आज तेज प्रगति कर रहा है। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है।
PM Modi in Rajya Sabha Live उन्होंने आगे कहा कि सभापति जी मेरी प्रार्थना है कि खड़गे जी की उम्र देखते हुए वो बैठकर भी नारे बोल सकते हैं ताकि उनको कष्ट न हो। पीछे नौजवान हैं खड़गे जी को बैठकर नारे लगाने की अनुमति दे दीजिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम वर्ग, इस देश के निम्न-मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान हो, प्रौद्योगिकी हो, बहुत ही विस्तार से भारत के प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की गई है। राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी विश्वास व्यक्त किया है। यह हम सबके लिए प्रेरक है।
उन्होंने कहा, पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर बहुत ही निर्णायक बना था। मैं साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है और उतना ही तेजी से आगे बढ़ने वाला है। राष्ट्र का हर व्यक्ति यह महसूस कर रहा है कि एक अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं। न हमें रुकना है, न हमें पीछे मुड़कर देखना है। हम आगे ही आगे देखना है और लक्ष्य को प्राप्त कर के ही हमें सांस लेनी है। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।