पीएम मोदी आज रचेंगे नया इतिहास, अब इस जगह से करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानें पूरा मामला

Ads

  •  
  • Publish Date - April 21, 2022 / 09:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी आज फिर एक इतिहास रचने वाले हैं। आज गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती पर सूर्यास्त के बाद लाल किले से भाषण देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। बताया जाता है कि पीएम लाल किले की प्राचीर से नहीं, बल्कि लॉन से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

read more: महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, नासिक के पुलिस आयुक्त समेत कई का तबादला

पीएम मोदी गुरुवार की रात साढ़े 9 बजे भाषण देंगे। स्वतंत्रता दिवस के बाद ऐसा दूसरी बार होगा जब पीएम इस ऐतिहासिक स्मारक से भाषण देंगे।

read more: रूस के जी20 की बैठक को संबोधित करते ही यूक्रेनी मंत्रियों ने कार्यक्रम छोड़ा

संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इसी किले से मुगल शासक औरंगजेब ने 1675 में सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर का सिर काटने का आदेश दिया था। यही कारण है कि लाल किले को गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती के आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। लाल किले की प्राचीर वह जगह है जहां से प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं।