नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 2, 2018 6:26 am IST

 

नई दिल्ली। इंटरपोल ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब नीरव मोदी के गिरफ्त में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। उसके ब्रिटेन में होने की खबर है। इसे देखते हुए मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने ईडी के उस अनुरोध को मंजूर कर लिया है, जिसमें उसने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरु करने की मांग की थी।

 

ईडी के वकील हितेन वेनेगावकर के अनुसार प्रत्यर्पण को लेकर कोर्ट का दिया गया आदेश विदेश मंत्रालय के पास जाएगा, जहां से इसे ब्रिटेन की सरकार को फॉरवर्ड किया जाएगा। ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दायर आरोपपत्र को आधार बनाते हुए ब्रिटेन, बेल्जियम और कुछ अन्य देशों से मोदी के प्रत्यर्पण की मांग की थी। अदालत ने इसका संज्ञान लेते हुए नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

 

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान में हिंदू-सिख समुदाय के काफिले पर हमला, 19 की मौत, 20 घायल

अधिकारियों की मानें तो कई देशों से प्रत्यर्पण का अनुरोध इसलिए किया गया है क्योंकि घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। बता दें कि पंजाब नेशनल बैं को को 13000 हजार करोड़ का चूना लगाने के मामले में नीरव मोदी मुख्य आरोपी है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में