नोएडा में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

नोएडा में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

नोएडा में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 31, 2021 9:05 am IST

नोएडा, 31 जुलाई (भाषा) नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार रात को एक मूर्ति चौराहे के पास से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात को गश्त पर निकली पुलिस ने सूचना के आधार पर एक मूर्ति चौराहे के पास से मेरठ निवासी फरियाद तथा बुलंदशहर के रहने वाले राजेश उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी के 58 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी व लूटपाट की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

भाषा सं मानसी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में