पुलवामा में आतंकियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल

पुलवामा में आतंकियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल

पुलवामा में आतंकियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 19, 2021 8:16 pm IST

श्रीनगर, 19 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शाम करीब 7:10 बजे आतंकवादियों ने बुंदजू में जम्मू कश्मीर पुलिस फॉलोअर (पुलिस का पदनाम) मुश्ताक अहमद वागे पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में