राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से गुजरात के दो-दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से गुजरात के दो-दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से गुजरात के दो-दिवसीय दौरे पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 2, 2022 8:59 pm IST

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से गुजरात के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पहला गुजरात दौरा होगा।

बयान के अनुसार, मुर्मू सोमवार को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाकर अपने दौरे की शुरुआत करेंगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘बाद में वह जीएमईआरएस, गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी।’’

शाम को वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।

बयान में कहा गया है कि मुर्मू चार अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म ‘हरस्टार्ट’ का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा और आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी।

भाषा सुरेश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में