Pride of Nation Award 2026: आध्यात्मिक गुरु प्रो. पुष्पेंद्र कुमार आर्य को ‘प्राइड ऑफ़ नेशन’ अवार्ड, इन उल्लेखनीय कार्यों के लिए हुए सम्मानित..

Pride of Nation 2026 Award Prof. Pushpendra Kumar Arya: प्रो. पुष्पेंद्र कुमार आर्य को विशाखापत्तनम में प्राइड ऑफ नेशन 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Pride of Nation Award 2026: आध्यात्मिक गुरु प्रो. पुष्पेंद्र कुमार आर्य को ‘प्राइड ऑफ़ नेशन’ अवार्ड, इन उल्लेखनीय कार्यों के लिए हुए सम्मानित..

Pride of Nation 2026 Award Prof. Pushpendra Kumar Arya || Image- IBC24 news FILE

Modified Date: February 26, 2026 / 11:48 pm IST
Published Date: February 26, 2026 11:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुरुदेव आर्यम को राष्ट्रीय सम्मान
  • विशाखापत्तनम में भव्य समारोह
  • सामाजिक-आध्यात्मिक कार्यों की सराहना

विशाखापत्तनम: आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु प्रो. पुष्पेंद्र कुमार आर्य (गुरुदेव आर्यम) को ‘प्राइड ऑफ़ नेशन 2026’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। (Pride of Nation 2026 Award Prof. Pushpendra Kumar Arya) विशाखापत्तनम स्थित नोवोटेल विशाखापत्तनम वरुण बीच में आयोजित समारोह में ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने मुख्य अतिथि के रूप में यह सम्मान प्रदान किया। यह आयोजन एशिया टुडे मीडिया द्वारा किया गया था।

ये गणमान्य लोग रहें उपस्थित

फाउंडेशन को ‘लीडिंग स्पिरिचुअल एंड सोशल ट्रांसफ़ॉर्मेशन फाउंडेशन ऑफ़ द ईयर’ की श्रेणी में यह सम्मान दिया गया। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री एस. पी. सिंह बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा तथा राज्यसभा सांसद बाबू राव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

‘प्राइड ऑफ़ नेशन अवार्ड’ को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है, जो कला, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है। (Pride of Nation 2026 Award Prof. Pushpendra Kumar Arya) आयोजकों के अनुसार इस वर्ष आध्यात्म और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र से आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन एकमात्र संस्था रही, जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ।

जानें आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के बारें में

फाउंडेशन वर्ष 2009 से विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। आर्यम अग्निहोत्र, पुष्पार्चन, मंत्र-यंत्र-तंत्र कार्यशालाएं, निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र शिविर, भंडारा कार्ड योजना तथा ‘आनंद वाटिका’ जैसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों के माध्यम से संस्था देश-विदेश में सेवा कार्य कर रही है। संस्था का दावा है कि उसके कार्यक्रमों से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं।

ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने कहा कि गुरुदेव आर्यम की शिक्षाएं धर्म, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों को जोड़ने का संदेश देती हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन 40 से अधिक देशों में सक्रिय है और ‘आर्यम शरणम् शुभमस्तु’ के मंत्र के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown