प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार-दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार-दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 06:27 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाली चार-दिवसीय विदेश यात्रा के तहत उज्बेकिस्तान जाएंगे, जहां वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे।

इसके बाद वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान जाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के पहले चरण में मोदी 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे, जहां वह एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने प्रेस वार्ता में कहा कि एससीओ की स्थापना मुख्य रूप से आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से की गई थी, जो अब भी एक चुनौती बने हुए हैं।

भाषा देवेंद्र सुरेश

सुरेश