चुनावी समर में प्रियंका ने कांग्रेस दिया झटका, शिवसेना में हुईं शामिल

चुनावी समर में प्रियंका ने कांग्रेस दिया झटका, शिवसेना में हुईं शामिल

चुनावी समर में प्रियंका ने कांग्रेस दिया झटका, शिवसेना में हुईं शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 19, 2019 8:14 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शुक्रवार को कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिवसेना का दामन थाम लिया है। उन्होेने शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना प्रवेश किया है। प्रियंका ने ट्विटर पर राहुल गांधी को अपना इस्तीफा दिया है।

पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा का छलका दर्द, जानिए जेल में बिताए 9 साल की कहानी उन्ही की जुबानी.. 

प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी पर मेहनती लोगों के बजाए गुंडों को तरजीह देने का आरोप लगाया था। मथुरा में राफेल डील पर उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ कांग्रेसियों ने हंगामा किया था। हालांकि इस हंगामे के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन प्रियंका ने इस पर ट्वीट कर इस घटना का दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।

पढ़ें- इस सीट के लिए बीजेपी का मंथन जारी, इधर प्रभात झा ने कहा- हिन्दू कभी आतंकी नहीं हो सकता

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस में अपना खून-पसीना बहाने वालों से ऊपर गुंडों को तरजीह दी गई। इससे दुखी हूं। जिन लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके और धमकी दी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई न करना दुर्भाग्यपूर्ण है’ ।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"