पीटीआई के पत्रकार राणा अजीत का निधन

Ads

पीटीआई के पत्रकार राणा अजीत का निधन

  •  
  • Publish Date - May 30, 2022 / 05:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के ‘प्रिंसपल कॉपी एडिटर’ राणा अजीत सिंह का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे।

दिल्ली में समाचार एजेंसी की नेशनल डेस्क पर काम करने वाले राणा के परिवार में पत्नी सीमा, बेटी आस्था (25) और बेटा आर्यन (18) हैं।

राणा नवंबर 2010 में पीटीआई से जुड़ने से पहले आईएएनएस, द फ्री प्रेस जर्नल, द पॉयनियर और द इंडियन एक्सप्रेस जैसे विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

कानून में उनकी विशेष रुचि थी और हाल ही में उन्होंने एलएलबी की परीक्षा पास की थी।

राणा ने रविवार रात तक काम किया।

सुबह, उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपने घर के पास स्थित एक अस्पताल खुद ही गाड़ी चलाकर पहुंचे थे।

उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें वैशाली में मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा

प्रशांत उमा

उमा