पंजाब: पटियाला में अज्ञात हमलावर ने एक शख्स को गोली मारी, मौत

Ads

पंजाब: पटियाला में अज्ञात हमलावर ने एक शख्स को गोली मारी, मौत

  •  
  • Publish Date - May 4, 2023 / 02:00 PM IST,
    Updated On - May 4, 2023 / 02:00 PM IST

पटियाला, चार मई (भाषा) पटियाला के नाभा रोड स्थित यादविंद्र एन्क्लेव बाजार में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान संगरूर जिले के सुनाम इलाके के रहने वाले दर्शन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई और हमलावर गोली चलाने के बाद फरार हो गया। दर्शन कुमार को गंभीर हालत में राजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

साजन मनीषा

मनीषा