पंजाब: अमृतसर के सीमावर्ती गांव में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पंजाब: अमृतसर के सीमावर्ती गांव में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पंजाब: अमृतसर के सीमावर्ती गांव में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Modified Date: March 31, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: March 31, 2026 12:01 am IST

अमृतसर, 30 मार्च (भाषा) पंजाब में अमृतसर के एक सीमावर्ती गांव में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सोहना सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सिंह राजताल से खेड़ा गांव की ओर जा रहे थे कि तभी हमलावरों ने उन्हें रोककर उन पर करीब से गोलियां चलाईं।

पुलिस के मुताबिक, सिंह को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अपराधी सिंह की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद घरिंदा थाने की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और टीम सबूत जुटाने व हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित


लेखक के बारे में