48 बरस के हुए राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई संदेश
48 बरस के हुए राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई संदेश
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज 48 बरस के हो गए हैं। देशभर के कांग्रेस दफ्तरों में कार्यकर्ता ढोल नंगाड़े बजाकर राहुल गांधी के जन्मदिन की खुशी मना रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है।
Birthday greetings to Congress President Shri @RahulGandhi. I pray for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2018
ये भी पढ़ें- निर्माणाधीन शौचालय की टंकी गिरी, चार लोगों की मौत
राजधानी दिल्ली के रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में भी राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एक खास समारोह का आयोजन किया गया है। यह कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का पहला जन्मदिन है।
Delhi: Congress supporters celebrate outside Party headquarters on the occasion of Rahul Gandhi’s 48th birthday. pic.twitter.com/soDEsrderG
— ANI (@ANI) June 19, 2018
ये भी पढ़ें- मोबाइल टॉवर पर तीन घंटों से चढ़ा है युवक, उतारने की कवायद में पुलिस-प्रशासन पस्त
गौरतलब है 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी 2004 से राजनीति में सक्रिय हैं। वह इन दिनों साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष विपक्ष को एकजुट कर महागठबंधन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बस ने जननी एक्सप्रेस को मारी टक्कर, प्रसूता, ड्राइवर सहित तीन की मौत, दो घायल
बीते साल पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद गुजरात और कर्नाटक चुनाव में जिस तरह पार्टी को उन्होंने लड़ाया और भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी उसने कांग्रेस कार्यकर्ता में नई जान फूंकी। गुजरात में भले ही पार्टी को जीत नहीं मिली लेकिन कर्नाटक में भाजपा को आखिर मात दे ही दी।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मी कहलाएंगे लोकल बॉडी के शिक्षक, 7वां वेतनमान और ये सुविधाएं, जानिए कैबिनेट का फैसला
राहुल गांधी के सामने अब अगली बड़ी चुनौतियां मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। यहां तीनों ही जगह भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से सत्ता में है ऐसे में कांग्रेस के पास वापसी का मौका है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


