श्रीनगर, चार दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने शनिवार को रेलवे के एक सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाई यद्यपि वह वह हमले में सुरक्षित बच गया।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपुरा इलाके के पंजगम के समीप आतंकवादियों ने रेलवे सुरक्षाकर्मी पर गोली चलायी। वह हमले में सुरक्षित बच गया।
उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए खोज अभियान चलाया गया है।
भाषा गोला माधव
माधव