नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से काफी राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
भाषा
खारी सिम्मी
सिम्मी