राजस्थान: जयपुर में पोते ने चाकू से हमला कर दादी की हत्या की

Ads

राजस्थान: जयपुर में पोते ने चाकू से हमला कर दादी की हत्या की

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 04:51 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 04:51 PM IST

जयपुर, 22 सितंबर (भाषा) राजस्थान के जयपुर में मंगलवार को एक युवक ने चाकू से हमला कर अपनी बुजुर्ग दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि घटना भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलकित (25) का अपनी दादी विमला देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने चाकू से बुजुर्ग महिला का गला रेत दिया।

मीणा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल विमला देवी को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलकित को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र