राजस्थान : ट्रेन में सीट को लेकर दो बदमाशों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की

Ads

राजस्थान : ट्रेन में सीट को लेकर दो बदमाशों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - September 22, 2023 / 04:20 PM IST,
    Updated On - September 22, 2023 / 04:20 PM IST

जयपुर, 22 सितंबर (भाषा) जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर दो बदमाशों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

थानाधिकारी अरविंद चारण ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर बृहस्पतिवार को बस्सी निवासी चन्द्राश मीणा (50) का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि चन्द्राश मीणा जगतपुरा स्टेशन पर उतर कर चाय की दुकान के पास खड़ा था तभी जितेन्द्र मीणा और उसके साथी वहां आए।

चारण ने बताया कि जितेंद्र और उसके साथी ने चन्द्राश की पिटाई की जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे घायल अवस्था में जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चारण ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में जितेन्द्र मीणा और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी धीरज

धीरज