राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार
Modified Date: October 5, 2025 / 10:53 pm IST
Published Date: October 5, 2025 10:53 pm IST

जयपुर, पांच अक्टूबर (भाषा) राजस्थान पुलिस ने राज्य में नशीली दवाओं का नेटवर्क संचालन करने वाले एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी रविवार सुबह आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एएनटीएफ) के संयुक्त अभियान के दौरान हुई।

एटीएस के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बाड़मेर के धोरीमन्ना निवासी आरोपी कमलेश कई राज्यों में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था। मादक पदार्थों की तस्करी में उसकी संलिप्तता के कारण वह एटीएस के रडार पर था।

उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम पिछले तीन दिन से बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में कमलेश पर नजर रख रही थीं। आखिरकार उसने पाकिस्तान सीमा के पास जैसलमेर के सांकड़ थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

कुमार ने बताया कि कमलेश पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कमलेश के पास से एक लाख रुपये से अधिक बरामद किए।

भाषा पृथ्वी

खारी

खारी


लेखक के बारे में