राजस्थान के धौलपुर में महिला, उसकी एक साल की बेटी की गोली मारकर हत्या

Ads

राजस्थान के धौलपुर में महिला, उसकी एक साल की बेटी की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - June 15, 2023 / 11:18 AM IST,
    Updated On - June 15, 2023 / 11:18 AM IST

धौलपुर (राजस्थान), 15 जून (भाषा) राजस्थान के धौलपुर जिले में बृहस्‍पतिवार तड़के एक महिला और उसकी एक साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना राजाखेड़ा इलाके में हुई जहां आरोपी बनवारी के घर में घुस गए और कमरे में सो रही उसकी पत्नी सीमा (25) और एक साल की बेटी पर गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बनवारी भी घर में ही मौजूद था लेकिन वह घटना के समय छिप गया था।

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा, ‘‘हमें सुबह-सुबह सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही।’’

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है और आगे की जांच जारी है।

भाषा पृथ्‍वी सुरभि

सुरभि