नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) वरिष्ठ नौकरशाह राजीव सिंह ठाकुर को जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर का नया मुख्य सचिव बनाए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राजस्थान कैडर के 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ठाकुर अभी नीति आयोग में काम कर रहे हैं।
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान से मणिपुर कैडर में उनकी अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को 30 जून, 2029 (उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख) तक के लिए मंज़ूरी दे दी है।
ठाकुर के पुनीत कुमार गोयल की जगह लेने की संभावना है, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।
मई 2023 से मणिपुर में घाटी में रहने वाले मेइती और पहाड़ी जिलों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और 58,800 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप