Rajya Sabha Election Voting Today || Image- Sansad TV File
Rajya Sabha Election Voting Today: नई दिल्ली: देशभर के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का सिलसिला जारी है। इन सीटों पर मौजूदा रास सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। जिन राज्यों में राज्यसभा की सीटें खाली हो रही है उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल है।
हालांकि कुल 37 सीटों में से ज्यादातर सीटों का फैसला बिना मतदान हो चुका है। अब केवल कुछ सीटों पर ही मुकाबला बचा है, जिन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कुल 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर होने के कारण चुनाव नहीं हुआ और उम्मीदवार पहले ही जीत गए।
इनमें भाजपा को 7 सीटें, कांग्रेस को 5, तृणमूल कांग्रेस को 4 और डीएमके को 3 सीटें मिलीं है। इसके अलावा शिवसेना, एनसीपी, एनसीपी (एसपी), एआईएडीएमके, पीएमके, आरपीआई(ए) और यूपीपीएल को एक-एक सीट मिली। इन चुनावों में शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघवी, तिरुची शिवा और विनोद तावड़े जैसे कई प्रमुख नेता राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं।
Rajya Sabha Election Voting Today: वही आज भी अलग अलग राज्यों के 11 सीटों पर ही मतदान जारी है। इन 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में है। जिन सीटों पर आज चुनाव हो रहे है उनमें बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं। इन सभी शेष सीटों के लिए शुरुआत में 40 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, लेकिन बाद में कई उम्मीदवारों के नाम वापस लेने और कुछ सीटें बिना मुकाबले तय होने के कारण अब 11 सीटों के लिए केवल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहाँ मतदान जारी है। शाम 5 बजे के बाद गिनती की जाएगी।
इस बार बिहार का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को उम्मीद है कि वह राज्य की सभी 5 सीटें जीत सकता है। यह चुनाव इसलिए भी दिलचस्प हो चुका है क्योंकी, बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार भी इस बार राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। रास के लिए चुने जाने के बाद उन्हें बिहार CM का पद छोड़ना पड़ेगा।
नीतीश कुमार ने कहा था कि वह राज्यसभा में जाकर भी बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे और नई सरकार को अपना पूरा सहयोग देंगे। उनके अलावा बिहार में एनडीए के अन्य उम्मीदवारों में नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार शामिल हैं।
Rajya Sabha Election Voting Today: ओडिशा में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने विधायकों को टूट-फूट से बचाने के लिए रिसॉर्ट में ठहराया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बेंगलुरु में उसके विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश भी की गई। हरियाणा में भी कांग्रेस ने अपने विधायकों को पहले हिमाचल प्रदेश के रिसॉर्ट में रखा और बाद में उन्हें दूसरी जगह ले जाया गया।
ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब
सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी
ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की
बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में
हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे
ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे