नागरिकों को संस्कृति से जोड़ती है रामनवमी की शोभायात्रा: भजनलाल शर्मा

Ads

नागरिकों को संस्कृति से जोड़ती है रामनवमी की शोभायात्रा: भजनलाल शर्मा

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 10:02 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 10:02 PM IST

जोधपुर, 26 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को जोधपुर में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा में भाग लिया तथा श्रीराम दरबार के दर्शन कर राज्य की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा नागरिकों को संस्कृति से जोड़ती है और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने कहा, “यह नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से परिचित कराती है और हमारे सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करती है।”

शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना पूरा किया है।

उन्होंने कहा,“उनके नेतृत्व में देशभर में आस्था से जुड़े स्थलों के विकास को नई गति मिली है, जिसमें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महाकालेश्वर महालोक कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार शामिल है।”

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, कई विधायक, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार