ग्रेटर नोएडा में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 31, 2021 1:46 pm IST

नोएडा, 31 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में बलात्कार के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 वर्षीय एक लड़की के साथ शनिवार की शाम को गजन गुर्जर नामक व्यक्ति ने खेत में मारपीट करके कथित तौर पर बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना पीड़िता ने अपने परिजनों को दी।

उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों ने थाना दनकौर में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने उसकी मामी और गजन गुर्जर को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर गजन गुर्जर और पीड़िता की मामी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं

देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में