नोएडा में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Ads

नोएडा में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 07:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नोएडा (उप्र) 22 जनवरी (भाषा) जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में एक युवक ने बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि कैलाशपुर गांव में रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बृहस्पतिवार रात उसी गांव के बॉबी नाम के एक युवक ने बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को शुक्रवार सुबह हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं निहारिका

निहारिका