असम के मुख्यमंत्री की ‘डॉक्टरेट थीसिस’ पर आधारित पुस्तक का विमोचन टला

असम के मुख्यमंत्री की ‘डॉक्टरेट थीसिस’ पर आधारित पुस्तक का विमोचन टला

असम के मुख्यमंत्री की ‘डॉक्टरेट थीसिस’ पर आधारित पुस्तक का विमोचन टला
Modified Date: September 7, 2026 / 03:15 pm IST
Published Date: September 7, 2026 3:15 pm IST

गुवाहाटी, सात सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की ‘डॉक्टरेट थीसिस’ पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन टाल दिया गया है। गुवाहाटी विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पुस्तक का विमोचन करने वाले थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से पुस्तक का विमोचन टालने का अनुरोध किया, क्योंकि उन्हें पता चला कि इसी कार्यक्रम में प्रसिद्ध असमिया गायक भूपेन हजारिका के जीवन और विरासत पर एक किताब का भी विमोचन होना था।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मेरी पीएचडी थीसिस ‘इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट-द रोल ऑफ द ईस्टर्न रीजन’ पर आधारित मेरी पुस्तक का आज गुवाहाटी विश्वविद्यालय में विमोचन होना था। हालांकि, जब मुझे पता चला कि इसी कार्यक्रम में डॉ. भूपेन हजारिका के जीवन और विरासत पर एक किताब का भी विमोचन किया जाएगा, तो मैंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से अपनी पुस्तक का विमोचन टालने का अनुरोध किया।”

उन्होंने कहा, “आज का दिन भूपेन दा का है। मेरी किताब किसी और दिन का इंतजार कर सकती है।”

उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के 110 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजना की आधारशिला भी रखी। उन्होंने दो पुस्तकों ‘डॉक्टर भूपेन हजारिका: 100 ईयर्स ऑफ वांडरिंग सांग’ और विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘चंद्रकांत अभिदान ’ के विस्तारित पांचवें संस्करण का विमोचन किया।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में